फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता के मानकों का निरीक्षण

Sat, 09 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi hindi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग (आईएटीपी) में काउंसलिंग ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने संस्थान की मान्यता को निरीक्षण किया और मानकों की जांच की।
विज्ञापन


गौरतलब है काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा आर्किटेक्चर शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए देश भर के विभिन्न आर्किटेक्चर कॉलेजों को उनके संस्थानों, शिक्षक-छात्र अनुपात, पुस्तकालय आदि बिंदुओं पर निरीक्षण कर मान्यता प्रदान की जाती है। इसके लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा आईएटीपी को 12 बिंदुओं की एक प्रश्नावली पूर्व में ही भेजी गई थी, जिसके समुचित उत्तर संस्थान तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निरीक्षण दल को उपलब्ध करवा दिए गए थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, एडवाइजर आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संस्थान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण दल के सदस्यों ने कुलपति के अलावा संस्थान में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षण सहायकों तथा अतिथि शिक्षकों से मुलाकात कर अलग-अलग विषयों पर जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्यों ने अलग से संस्थान के छात्र-छात्राओं से मुलाकात भी की और उनसे संस्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की। दो सदस्यीय टीम के संयोजक एनआईआईटी, रायपुर के प्रो. देवाशीष सन्याल तथा कोल इंडिया, लिमिटेड की वंसरी अय्यर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें