अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर के एक मोहल्ला के छात्रा की तस्वीरें एडिट करके युवक ने उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवती से दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद मालूम चला कि यह आईडी प्रेमनगर के खडईया मोहल्ला निवासी वसीम अकरम चलाता है। यह बात मालूम चलने पर पीड़िता ने उससे बात करनी बंद कर दी। इससे वसीम नाराज हो गया। वह उसे फोन पर धमकाने लगा। इसके बाद भी जब पीड़िता उससे बात करने को राजी नहीं हुई तब आरोपी पीड़िता के नाम से गंदे-गंदे मैसेज इंस्टाग्राम पर अपलोड करने लगा। तस्वीरें भी एडिट करके अपलोड कर दी। परिजनों को भी फोन करके जबरन शादी करने की बात कहता।
परिजनों के इन्कार कर देने पर वह बदनाम करने की धमकी दे रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे।