मऊरानीपुर। एक ग्राम निवासी युवती ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 16 जून को सुबह 10 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान खरकामाफ निवासी मिथलेश, लल्लू व मनीष आए। लल्लू व मनीष दरवाजे पर खड़े हो गए, जबकि मिथलेश जबरन घर के अंदर घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर लल्लू व मनीष भी अंदर आ गए। युवती ने बताया कि अंदर आकर तीनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए माता-पिता को भी बेरहमी से पीटा। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले शाम को वह जब शौचक्रिया के लिए बाहर गई थी, तभी रास्ते में मिथलेश ने उसे रोककर छेड़खानी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद