फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी समारोह में जा रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। शुक्रवार की शाम मऊरानीपुर थाना इलाके में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम बख्तर निवासी डालचंद (70) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपनी मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए लुहारगांव जा रहे थे। जैसे ही वह बीरा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डालचंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके रिश्तेदार बलवेंद्र ने डालचंद को लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने आनन-फानन में घायल को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि मृतक डालचंद के दो बेटे हैं, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें