फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, एक पर शांतिभंग में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोशल मीडिया पर एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों की शिकायती पर सीओ सिटी ने थाना नवाबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को नवाबाद थाना पुलिस ने एक युवक पर शांतिभंग में कार्रवाई की। दावा किया कि दूसरा व्यक्ति झांसी का नहीं बल्कि दिल्ली का है।

बाहर ओरछा गेट निवासी मो. शरीफ ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि खुशीपुरा निवासी राहुल और मडिया मोहल्ला निवासी अर्जुन कनोजिया धर्म विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। राहुल ने भी इसमें अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कहा कि इनके सोशल मीडिया एकाउंट की जांच कर ब्लॉक कराया जाए। नवाबाद थाना पुलिस मंगलवार दोपहर दोनों युवकों को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ और जांच के बाद राहुल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। पुलिस ने अर्जुन को क्लीन चिट थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवाबाद थाना निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि जांच में पता चला है कि राहुल ने काफी समय पहले वीडियो पोस्ट की थी, जो करीब आधा घंटे में डिलीट कर दी। कुछ लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया और अब खुद पोस्ट कर रहे हैं। अर्जुन पंडित दिल्ली का रहने वाला है और उसकी संलिप्तता नहीं है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें