फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या: मां-बाप के बीच हुए झगड़े से थी आहत, ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 04 Oct 2022 10:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक परिवार में हुए झगड़े से आहत नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में एक परिवार में हुए झगड़े से आहत नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। अंबेडकर नगर तालपुरा निवासी चरनदास बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग के पद पर तैनात हैं। सोमवार को उनका घर में ही पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बात से आहत होकर उनकी बेटी छवि (19) बिना बताए घर से निकल गई। दिन भर उसका कोई कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।  पुलिस को आईटीआई के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ी मिली थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मंगलवार को जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने छवि की शिनाख्त की। मृतका के चाचा शंकर ने बताया कि छवि के माता-पिता के बीच में विवाद हो गया था। इसी से गुस्सा होकर छवि घर से बाहर निकल गई थी। हादसे के बाद से घर में कोहराम मच  परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें