फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तालाब में नहाने गईं लड़कियां डूबीं, एक की मौत, युवक ने चार को बचाया

Tue, 04 Oct 2022 10:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सुआटा खेलने के बाद सभी परंपरानुसार गांव के तालाब में नहाने गई थीं। सभी लड़कियां तालाब में नहा रहीं थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से लड़किया डूबने लगीं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सुआटा खेलने के बाद तलाब में नहाने गई एक लड़की  की मौत हो गई। मामला जिले के रक्सा के बाजना  गांव का है जहां लड़कियों ने सुआटा का आयोजन किया था। सुआटा खेलने के बाद सभी परंपरानुसार गांव के तालाब में नहाने गई थीं। सभी लड़कियां तालाब में नहा रहीं थीं। इसी दौरान  दिनेश पाल की पुत्री रूबी पाल (14) पूजा राजूपत (20) सपना परिहार (22) साधना परिहार (20) और खुशबू राजपूत (17) गहरे पानी में चली गईं। गहरे पानी में जाने सभी लड़कियं दूबने लगीं।
विज्ञापन

    
तालाब में लड़कियों के डूबने से  चीख-पुकार मच गई। पास में ही तालाब में गांव का एक युवक नीलेश भी नहा रहा था। लड़कियों को डूबता देख नीलेश ने   एक-एक करके चार लड़कियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन रूबी पाल को नहीं बचा पाया। रूबी पाल की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें