झांसी में एक परिवार में हुए झगड़े से आहत नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। अंबेडकर नगर तालपुरा निवासी चरनदास बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग के पद पर तैनात हैं। सोमवार को उनका घर में ही पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बात से आहत होकर उनकी बेटी छवि (19) बिना बताए घर से निकल गई। दिन भर उसका कोई कोई सुराग नहीं लगा।
देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को आईटीआई के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ी मिली थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मंगलवार को जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने छवि की शिनाख्त की। मृतका के चाचा शंकर ने बताया कि छवि के माता-पिता के बीच में विवाद हो गया था। इसी से गुस्सा होकर छवि घर से बाहर निकल गई थी। हादसे के बाद से घर में कोहराम मच परिवार में कोहराम मचा हुआ है।