झांसी। जिला अस्पताल के कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का दंश झेलना पड़ रहा है। मंगलवार को स्टाफ के सभी कर्मचारियों ने अस्पताल के सीएमएस से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया है कि कोरोना काल में नर्सिंग स्टाफ का कार्य लगातार जारी है। लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण अर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नही लाई जा रहा हैैै। जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ के वेतन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी को भुगतान कर दिया जाएगा।