फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सेज दिवस पर हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नर्सेज दिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने नर्सों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर वहां की नर्सों को सम्मानित किया गया एवं कोरोना काल में सेवा की सराहना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों के बीच जीवन रक्षक काढ़ा वितरित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ऋषि सैनी, राकेश शिवहरे, प्रियांशु डे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विशाल रायकवार, आशीष तिवारी, बहादुर सिंह, मनोज गुप्ता, गोविंद शर्मा, धर्मेद्र श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश वर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में झांसी प्राइवेट हॉस्पीटल एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भी नर्सिंग सहयोगियों के योगदान की सरहना की। इस दौरान अध्यक्ष डा.आरआर सिंह, सचिव डा.धीरज प्रकाश, डा.राकेश त्रिपाठी, डा.मुकेश नजा, डा.राजीव त्रिपाठी, डा.संजय त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे। उप्र व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी अस्पताल में जाकर नर्सिंग स्टॉफ का आभार जताया एवं मरीजों के बीच फल वितरण किए। इस दौरान संतोष कुमार गौड़, अरिहंत जैन, सुनील हिरवानी, सोनू साहू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। निर्मल हास्पिटल में डा.मनोज मिश्रा, राहुल कटारा, शालिनी कुशवाहा आदि की मौजूदगी में नर्सिंग डे मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें