झांसी। इलाइट-चित्रा मार्ग स्थित नुमाइश ग्राउंड खाली कराने पर मलिन बस्ती के लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला डीएम के पास पहुंचने के बाद पुलिस को बुलाया गया। जहां देर शाम पुलिस ने आईटीआई स्थित पहाड़ियां के पास सभी को रहने के लिए शिफ्ट किया। इसके बाद ही सभी माने।
नुमाइश ग्राउंड पर पार्क बनाने का काम चल रहा है। इस मैदान पर लंबे समय से झोपड़ पट्टी वाले आकर रहने लगे थे। सोमवार दोपहर जेडीए की टीम ने पहुंचकर सभी से मैदान खाली कराने को कहा। इस पर सभी ने हंगामा करते हुए डीएम आवास पहुंचकर समस्या बताई। सूचना मिलते ही नवाबाद व सीपरी पुलिस भी पहुंची। जहां डीएम के निर्देश के बाद सभी को आईटीआई स्थित पहाड़ियां के पास बसी मलिन बस्ती में शिफ्ट कराया गया।