श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में मंदिरों की कमी नहीं है, लेकिन राम मंदिर का निर्माण वहीं होगा जहां वर्तमान में रामलला विराजमान हैं।
उन्होंने कहा, 31 जनवरी को प्रयागराज में हो रहे विहिप के धर्म संसद में मंदिर निर्माण की तिथि तय की जाएगी। यह तिथि लोकसभा चुनाव से पहले की होगी या बाद की, यह धर्म संसद में तय किया जाएगा।
हालांकि उन्होंने केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अध्योध्या में गैर विवादित भूमि लौटाने का आवेदन देने पर अनभिज्ञता जताई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ विद्वान हैं और ऐसा मुख्यमंत्री मिलना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी जल्द ही मंदिर का निर्माण कराएंगे।