फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के आदेशों की अनदेखी पर नपेंगे सीओ

Wed, 25 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। आईजी कानपुर जोन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरे न करने वाले झांसी रेंज के सीओ (सर्किल आफीसर) पर दंडात्मक व स्थानांतरण की तलवार लटक गई है। इस संबंध में डीआईजी ने तीनों जिलों के कप्तानों को कार्रवाई करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग को सक्रिय करने के लिए आईजी कानपुर जोन प्रत्येक माह लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। उन्होंने अप्रैल माह में घटित अज्ञात हत्या, लूट, डकैती व बलात्कार का खुलासा, लूट के अपराधों में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई, एनएसए, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगेस्टर एक्ट में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई, अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलने, विभागीय कार्रवाइयों का  व चार्ज शीट व फाइनल रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

जब आईजी ने रेंज स्तर पर की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की तो उन्हें परिणाम नकारात्मक मिले। अधीनस्थों द्वारा की गई कार्रवाइयों पर रोष जाते हुए सुधार करने के आदेश दिए। इसी के साथ उन्होंने मई माह के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किया। सूत्र बताते हैं कि अभी तक लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास काफी असंतोषजनक हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डीआईजी ने झांसी, ललितपुर व जालौन के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर कहा है कि आईजी के लक्ष्य में रुचि नहीं लेने वाले सीओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ स्थानांतरण की कार्रवाई भी की जाए।

डीआईजी शरद सचान ने बताया कि अप्रैल माह में लक्ष्य निर्धारित किए थे, इसमें रेंज के तीनों जिलों का परिणाम असंतोषजनक रहा है। आईजी ने स्वयं घोर आपत्ति जताई है। मई माह के लक्ष्य में अभी तक तीनों जिले खरे नहीं उतरे हैं, जिसके चलते पुलिस कप्तानों को संबंधित सीओ के खिलाफ दंडात्मक व स्थानांतरण की कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें