फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब पहुंचेगा नल से जल...पाइप लाइन की दूर की जाने लगीं कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

फोटोअमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना के तहत गांवों में घर-घर में नल तो लगवा दिए गए, लेकिन पानी की निर्बाध आपूर्ति अब तक सुनिश्चित नहीं हो पाई। इस हकीकत को अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में उजागर किया गया था। इसके बाद जल निगम का अमला सक्रिय हो उठा है। गांव-गांव में बिछाई गई पाइप लाइन की जांच कर खामियों को दूर किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।
हर घर नल योजना के तहत जिले के 613 गांवों के घर-घर में नलों के जरिये पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। इस योजना से 14 लाख से अधिक की आबादी को लाभान्वित किया जाना था। शासन का दावा है कि 98.92 प्रतिशत घरों में नल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस दावे की बुधवार को अमर उजाला की टीम द्वारा ग्राम पुनावलीकला में पड़ताल की गई थी, जिसमें सामने आया था कि गांव की बस्तियों में लगे नल पिछले एक साल से शोपीस भर बने हुए हैं। उनसे पानी अब तक नहीं टपका है। गांव के बाहरी इलाकों में लगे कुछ नलों में जरूर कभी कभार थोड़ा पानी आ जाता है। कमोबेश अन्य गांवों में भी यह स्थिति सामने आई। इस हकीकत को अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित खबर ‘गांवों में साल भर पहले लगे नल, नहीं आ रहा जल’ के जरिये उजागर किया गया था। इसके बाद से जल निगम का अमला सक्रिय हो गया है। शनिवार को जल निगम की टीम ने पुनावलीकला में पहुंचकर डाली गई पाइप लाइन की जांच की। पाइप लाइन में जहां अवरोध थे, उन्हें दूर किया गया। इसके अलावा अन्य गांवों में भी सामने आईं कमियों को दूर किया गया। निगम का दावा है कि पुनावली कला समेत अन्य गांवों में जल्द पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

000000000
तीन महीने खिसक चुकी है योजना की अवधि
हर घर नल योजना को जून 2024 तक पूरा किया जाना था। लेकिन, इसके तहत तीन परियोजना इमलौटा, बरथरी व टेहरका में काम की गति धीमी होने की वजह से योजना समय पर पूरी नहीं हो पाई, जिससे अब योजना का काम पूरा करने की अवधि तीन माह बढ़ाकर सितंबर 2024 तय कर दी गई है।
विज्ञापन

000000000
योजना के तहत डाली गईं पाइप लाइन में कहीं-कहीं कुछ कमियां सामने आईं हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। पुनावलीकला के साथ-साथ अन्य गांवों में भी विभागीय टीम सक्रिय बनी हुई है।
- इं. रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता-जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें