फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज के लिए अभी अक्तूबर तक कीजिए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम करीब सात माह पिछड़ गया है। इस वजह से दूसरी लेन का काम अक्तूबर माह तक पूरा हो सकेगा। इसके बाद निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस लेन का निर्माण कराया जाएगा।

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम दिसंबर 2021 में आरंभ हुआ था। इसे पूरा करने की डेडलाइन मार्च 2023 तय हुई लेकिन, बाद में इसकी डेडलाइन बढ़ते-बढ़ते मार्च 2024 तक पहुंच गई। यह डेडलाइन बीत जाने के बाद भी सिर्फ एक लेन का ही काम पूरा हो सका जबकि दूसरे लेन का काम अभी करीब सत्तर फीसदी ही पूरा हो सका है। इन दिनों रेलवे की ओर से अपने हिस्से के 76 मीटर गार्डर को तैयार कराया जा रहा है। दिन में अधिक गर्मी के चलते रात में काम करना पड़ रहा है। वहीं, उप्र राज्य सेतु निगम को भी अपने हिस्से का स्ट्रक्चर तैयार करना है। सेतु निगम अभियंताओं का कहना है रेलवे का काम खत्म होने के दो माह बाद निर्माण पूरा हो सकेगा। सेतु निगम के परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि अक्तूबर माह तक काम पूरा करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मशीनों से खींचकर रखा जाएगा स्ट्रक्चर

ओवर ब्रिज की दूसरी लेन के लिए भी रेलवे की ओर से 76 मीटर लंबा स्ट्रक्चर तैयार कराया जा रहा है। इसका करीब साठ फीसदी काम पूरा हो चुका। इस समय स्ट्रक्चर के ज्वाइंट बनाए जा रहे हैं। स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद इसे खींचकर रेलवे ट्रैक के ऊपर ले जाया जाएगा। इस काम के दौरान ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। इसके लिए रेलवे को ब्लॉक लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें