फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे नहीं हो सकेगी व्यावसायिक वाहन की फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस घर बैठे नहीं हो सकेगी। परिवहन विभाग ने फिटनेस के नाम पर चल रहे सुविधा शुल्क के खेल को रोकने के लिए एक एप विकसित किया है। मौजूदा दौर में एप का ट्रायल चल रहा है। इसके बाद हर वाहन को फिटनेस के लिए विभाग के सेंटर पर आना होगा।
विज्ञापन

अब तक वाहनों की फिटनेस के नाम पर बड़ा खेल चलता है। विभाग ने फिटनेस के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू कर दी है, लेकिन फिटनेस प्रक्रिया को लेकर कोई सिस्टम विकसित नहीं है। कई बार वाहन कार्यालय आते नहीं हैं और फिटनेस हो जाती है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने एप विकसित किया है। इस एप के जरिए वाहन की लोकेशन और उसकी फोटो भी टैग की जाएगी। वहीं एप फिटनेस सेंटर के 500 मीटर क्षेत्र में काम करेगी। इस एप का ट्रायल चल रहा है।
फिटनेस सेंटर के निर्माण ने पकड़ी तेजी
परिवहन विभाग अंबावाय में 16 एकड़ जमीन पर फिटनेस सेंटर और मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण करा रहा है। यहां भी निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। पहले इसका काम मार्च 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना काल में देरी के चलते समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया। बताया जाता है कि फिटनेस सेंटर आधुनिक मशीनों लैस किया जाएगा। जिसके बाद वाहन की हर कमी पकड़ में आ सकेगी।
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस जांच के लिए सेंटर का काम चल रहा है। एप की व्यवस्था लागू करने की भी तैयारी हो रही है। एप में वाहनों की फोटो और लोकेशन टैग की जाएगी। सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें