फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब दो घंटे की होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति की अध्यक्षता में बीयू परीक्षा समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर, 24 एकेडमिक काउंसिल में लगेगी अंतिम मुहर
विज्ञापन


दो घंटे की परीक्षा में एक-तिहाई प्रश्न होंगे कम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं सिर्फ दो घंटे की होंगी। परीक्षा का समय कम होने की वजह से पेपर के प्रश्नों की संख्या एक-तिहाई कम होगी।
यह अहम फैसला सोमवार को परीक्षा समिति की बैठक में हुआ है, जिस पर अंतिम मुहर 24 जुलाई को एकेडमिक काउंसिल (विद्या परिषद) की बैठक में लगेगी। बुंदेलखंड विवि के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उच्च गुणवत्ता के साथ पठन-पाठन और परीक्षा का समय कम करने का मशविरा दिया था। इस पर विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग सतत प्रयास करके योजना बना रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने तीन घंटे के बजाए दो घंटे की परीक्षा कराने का मसौदा रखा। हर चैप्टर से सवार होगा, जिसका जवाब देना अनिवार्य होगा। हां, इतना जरूर होगा कि विकल्प के दौर पर दूसरा प्रश्न भी दिया जाएगा। इस प्रस्ताव को परीक्षा समिति ने स्वीकृति दे दी। अब यह प्रस्ताव अंतिम मुहर लगाने के लिए 24 जुलाई को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। परीक्षा समिति की बैठक में कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, डिप्टी रजिस्ट्रार शेख अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब ये होगा प्रश्नपत्र का खाका
विषम सेमेस्टर और सम सेमेस्टर के पेपर तीन भाग क, ख व ग में होंगे। प्रत्येक भाग में हर पाठ (चैप्टर) के सवाल होंगे। हर सवाल का एक-एक विकल्प होगा, जिसमें से एक का जवाब विद्यार्थी को देना अनिवार्य होगा। यही नहीं, तीनों भाग के सवालों के अंक एक समान होंगे। विवि के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पेपर का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है, जिसका प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें