फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस वालों को भी पहनना होगा हेलमेट

Thu, 30 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
helmat, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पुलिस कर्मियों के लिए अब सख्ती से हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों और थाना परिसर में दोपहिया वाहनों से आने वालों का हेलमेट पहनना आवश्यक कर दिया है, यानी ये सभी स्थान हेलमेट जोन होंगे। उनका यह आदेश शुक्रवार से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


यूपी कैबिनेट का फैसला आने के बाद से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर अभियान छेड़ा हुआ है। लगातार चेकिंग कर पुलिस ने अब तक शहर में 500 लोगों से जुर्माना वसूला है। इसका प्रभावी असर यह है कि अब लोग हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाते दिखने लगे हैं। फुटपाथों पर लगी हेलमेट की दुकानों पर खरीददारों की संख्या भी बढ़ गई है। हेलमेट से पुलिस कर्मियों को अछूता देख बुधवार को एसएसपी मनोज तिवारी ने सख्त फैसला लिया है।

उन्होंने कहा है कि एक जुलाई से पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व थानों पर दोपहिया वाहन चालकों का बिना हेलमेट प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, जो भी इन स्थानों पर बिना हेलमेट जाएगा, उससे जुर्माना वसूला जाएगा। थानों की पुलिस भी हेलमेट को लेकर सघन चेकिंग करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने युवाओं को हेलमेट के लिए जागरूक करने स्कूल व कालेजों में क्विज, ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता कराने का फैसला लिया है, इसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूलों में गोष्ठियां आयोजित कराकर बच्चों को हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में बताया जाएगा। बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वह अभिभावकों व परिवार के सदस्यों को बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलने दें।


हम नहीं सुधरेंगे....
शहर में हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। आम जनता ने हेलमेट लगाना शुरू भी कर दिया है, मगर पुलिस कर्मियों की हालत जस की तस है, जबकि अधिकांश पुलिस कर्मी दोपहिया वाहन पर चलते हैं।

पुलिस आम जनता से तो चालान काटकर जुर्माना वसूल रही है, मगर अपने साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। यही वजह है कि चालान कटने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सकती है। जबकि, अधिकांश पुलिस कर्मी और उनके पाल्य दोपहिया वाहन पर चलते हैं।

एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा है कि एक जुलाई से आम जनता ही नहीं पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी चेकिंग के दौरान कार्रवाई की जाएगी, इसमें किसी भी तरह की कोताई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें