फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर ही मिल जाएगी सिटी बस की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में चलने वाली सिटी बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिटी बस की लोकेशन और बस कितने देर में पहुंचेगी इसकी पूरी जानकारी चलो एप के माध्यम से मिल जाया करेगी। वर्तमान में झांसी सहित अन्य 13 जिलों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद और गोरखपुर के यात्री अपने मोबाइल पर चलो एप के माध्यम से सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

आर एम संदीप अग्रवाल ने बताया कि झांसी महानगर में 14 सिटी बसें चलाईं जा रही हैं। इन सभी बसों का नगरीय परिवहन निदेशालय ने चलो एप के साथ मार्च महीने में एक एमओयू साइन किया था। मई महीने के अंत तक यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। चलो एप की ओर से बस का रूट, किराया, लोकेशन, बस नंबर समेत सभी जरूरी जानकारियों की फीडिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। एप के शुरू होते ही यात्रियों को बस की लोकेशन, रूट और किराया आदि की जानकारी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें