फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर के पास ही जमा होगा हाउस टेक्स

Sat, 30 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गृहकर जमा करने के लिए लोगों को अब नगर निगम कार्यालय तक नहीं आना पड़ेगा। लोगों को राहत देने व वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने तीस स्थानों पर गृहकर जमा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने इसके लिए प्राइवेट लोगों को फ्रेंचाइजी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


नगरवासियों को गृहकर जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ता है। हालांकि, नगर निगम में ऑनलाइन गृहकर जमा करने की व्यवस्था भी है, लेकिन शहर के सभी लोग अभी इतने स्मार्ट नहीं हैं कि ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकें। लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के तीस स्थानों पर पीपीपी मॉडल पर गृहकर जमा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।

महापौर किरन राजू बुकसेलर ने बताया कि पहले चरण में मानिक चौक, आवास विकास कालोनी, सीपरी बाजार, चित्रा चौराहाव मेडिकल कालेज क्षेत्र में दस निजी फर्मों को फ्रेंचाइजी दी जाएगी। यहां उपभोक्ता दस रुपये फीस देकर गृहकर जमा कर सकेंगे। गृहकर जमा करने वाली फ्रेंचाइजी अपने क्रेडिट कार्ड से गृहकर जमा करेगा और बैंक स्टेटमेंट वाली रसीद उपभोक्ता को दे देगा। इस सुविधा से दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें