फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब महिला अस्पताल में भी लगेंगे सर्पदंश व कुत्ता काटे का इंजेक्शन

Sun, 19 Jul 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब महिला जिला अस्पताल में सर्पदंश अथवा कुत्ते के काटने की शिकार महिलाओं का प्राथमिक उपचार होगा। इसके लिए प्रशासन ने एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध करा दी है
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने ईडीएल (इसेंशियल ड्रग लिस्ट) में एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबीज वैक्सीन को शामिल कर लिया है, जिसके चलते अब प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी, सीएचसी) तथा महिला व पुरुष जिला अस्पतालों में भी दोनों वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करवा दी गई है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि यदि सर्पदंश अथवा कुत्ते के काटने का कोई भी पीड़ित आता है, तो उसे रेफर करने के बजाय सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमएस डॉ. राजनारायण ने बताया कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। जैसे ही कोई सर्पदंश व कुत्ते के काटने की शिकार महिला आएगी, वैसे ही वैक्सीन देने के बाद ही उसे रैफर किया जाएगा।

गंभीर एनेमिक गर्भवती महिलाओं को लगने लगे एफसीएम इंजेक्शन
झांसी। महिला जिला अस्पताल में गंभीर एनीमिया की शिकार महिलाओं को एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज) इंजेक्शन लगना शुरू हो गए हैं। एक माह के अंदर 13 महिलाओं को यह इंजेक्शन लगाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्भावस्था में समुचित पौष्टिक खान-पान नहीं होने की वजह से महिलाओं के शरीर में खून (हीमोग्लोबिन) कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन अधिक कम होने पर आयरन सुक्रोज इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे धीमी गति से खून बढ़ता है। जब हालात काफी चिंताजनक होते हैं, तब एफसीएम इंजेक्शन लगाया जाता है। इसको डॉक्टर की देखरेख में लगाया जाता है ताकि किसी भी तरह का खतरा न हो। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को एक से दो घंटे तक भर्ती रखा जाता है। एसआईसी डॉ. राजनारायण ने बताया कि एक माह के अंदर 13 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें