फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब घर-घर जाकर कराए जाएंगे स्मार्ट मीटर रिचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उच्चाधिकारियों के आदेश पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है, लेकिन कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करा रहे हैं। अब निगम के अधिकारियों ने तय किया है कि बिजली कर्मी बकायेदारों के घर-घर जाकर मीटर रिचार्ज कराएं। साथ ही उन्हें स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक भी किया जाए।
विज्ञापन

अब तक हजारों स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं को उसकी प्रक्रिया समझ में नहीं आ रही। मुख्य अभियंता केपी खान के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को जागरूक तो किया ही जा रहा है। जो बकाया जमा नहीं कर रहे उनके घरों पर जाकर स्मार्ट मीटर रिचार्ज किए जा रहे हैं। अभी जोन के ललितपुर, झांसी और जालौन में उपभोक्ताओं पर 29 करोड़ रुपये का बकाया है। मुख्य अभियंता का कहना है कि दो से सात फरवरी तक अभियान चलाया गया, आगे भी यह जारी रहेगा। ताकि उपभोक्ता परेशान न हों और स्मार्ट मीटर के महत्व को समझें। अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह का कहना है कि शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें स्मार्ट मीटर एप के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें