फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब माइनर ओटी में छह रोगियों का होगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी तक कराहते रोगी टेबल खाली होने का करते थे इंतजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज की माइनर ओटी में अब एक साथ छह रोगियों का उपचार हो सकेगा। अभी तक एक बार में दो रोगी का उपचार होता था, ऐसे में कराहते रोगियों को ओटी खाली होने तक इंतजार करना पड़ता था।
इमरजेंसी में अक्सर ऐसे हालात होते हैं कि दोनों टेबल पर रोगियों का उपचार चल रहा होता है। इसी बीच हादसे आदि में घायल लोग भी पहुंच जाते हैं। टेबल खाली न होने से उनका इलाज शुरू नहीं हो पाता है। घायलों के साथ आने वाले तीमारदार अक्सर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगते हैं। लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस समस्या का निदान करने जा रहा है। माइनर ओटी में एक साथ छह रोगियों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। ओटी का विस्तार करते हुए छह टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि पखवाड़े भर में इमरजेंसी की माइनर ओटी छह टेबल की हो जाएगी। एक साथ छह रोगियों का उपचार हो सकेगा और इलाज के इंतजार में किसी को कराहना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें