फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1.93 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। अब उसकी री-चेकिंग शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की 25 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीयू द्वारा नौ जून को राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा 51 जिलों में बनाए गए 470 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें पंजीकृत 2.23 लाख अभ्यर्थियों में से 1.93 लाख शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा के अगले दिन से ही बीयू में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी गई थी। उत्तरपुस्तिकाओं की त्रिस्तरीय जांच की गई थी। अब विश्वविद्यालय द्वारा रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही अब रिजल्ट की री-चेकिंग का काम शुरू कर दिया गया है। खासतौर पर अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले एनसीसी, एनएसएस आदि के भारांक की जांच की जा रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा अलग से गठित की गई एक टीम उत्तरपुस्तिकाओं की आकस्मिक रूप से मैन्युअल जांच में भी जुटी है। रिजल्ट त्रुटि रहित हो, इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की डबल स्कैनिंग भी कराई गई थी।
विज्ञापन

000000000
बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की री-चेकिंग का काम शुरू कर दिया गया है। 25 जून तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है।
- विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें