फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्रेडिट कार्ड की जगह ‘रुपे कार्ड’

Thu, 30 Mar 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब क्रेडिट कार्ड की जगह ‘रुपे कार्ड’ - फोटो : demo
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड को ‘रुपे कार्ड’ में बदला जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जिन किसानों के नाम से क्रेडिट कार्ड बना है, वह एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। इससे न केवल किसानों को एकमुश्त रकम इकट्ठी लाने अथवा कहीं ले जाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा, बल्कि एटीएम होने के कारण वह कहीं से आसानी से रुपये निकाल सकेंगे। पैसे के लिए उन्हें बैंक की कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की संख्या कम होने से फसली सीजन में यहां अधिक भीड़ हो जाती है। इससे किसानों को पैसे के लेन-देन में काफी समय लगता है। लेकिन, अब किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, सभी क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के एटीएम कार्ड बनाने के निर्देश शासन से आने के बाद कृषि विभाग व जिले का लीड बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) सक्रिय हो गया है। जिले में 1,80, 690 किसान क्रेडिट कार्ड हैं। इन सभी के कार्डों को ‘रुपे कार्ड’ में बदला जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड बदलने का अभियान तेज
किसान क्रेडिट कार्ड को ‘रुपे कार्ड’ में बदलने का काम तेजी से हो रहा है। शासन से मिले निर्देशों के अनुसार इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।
- डॉ. यूपी सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें