संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से संचालित नहीं होगी। अब यह ट्रेन ग्वालियर से चलकर प्रयागराज जाएगी। 27 मई को प्रयागराज से आने वाली ट्रेन का आखिरी ठहराव झांसी नहीं बल्कि ग्वालियर होगा। उसके बाद से यह ट्रेन ग्वालियर से संचालित होगी।
अभी मध्य प्रदेश के यात्रियों को प्रयागराज जाने के लिए एकमात्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस थी, लेकिन पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने के लिए उन्हें ग्वालियर से अन्य ट्रेन से आते थे और ट्रेन का इंतजार करते थे। इसमें उनका समय बर्बाद होता था। इस समस्या को देखते हुए पैसेंजर ट्रेन का विस्तार ग्वालियर तक कर दिया। ट्रेन 11802 प्रयागराज-ग्वालियर पैसेंजर 27 मई को सुबह 6:05 बजे ग्वालियर से प्रस्थान करेगी।
प्रतिदिन दौड़ेगी ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट
12198/12197 ग्वालियर भोपाल-ग्वालियर सुपरफास्ट अभी सप्ताह में पांच दिन (बुधवार और रविवार को छोड़कर) संचालित की जा रही थी, लेकिन ट्रेनों में वेटिंग और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन का संचालन प्रतिदिन कर दिया है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में असुविधा न हो। 26 मई से यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी।