फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब दतिया में 10 से रुकेगी गोंडवाना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट के कारण दतिया का बढ़ा महत्व, पिछले छह माह में कुल 20 ट्रेनों को मिला ठहराव
विज्ञापन

अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव को भी मिल सकती है हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दतिया में एयरपोर्ट बनने के बाद से बीते छह माह में रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट सहित 20 ट्रेनों को स्थायी ठहराव दिया गया है। अब तक इस स्टेशन पर कुल 19 ट्रेनों का स्थायी ठहराव दिया गया है। आने वाले समय में अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों को ठहराव देने के लिए रेलवे प्रशासन विचार कर रहा है। अब एक और ट्रेन गोंडवाना एक्सप्रेस का 10 जून से स्थायी ठहराव तय किया गया है।
दतिया को मां पीतांबरा की नगरी से जाना जाता है। शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं। हाल ही में दतिया को मध्य प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट की सौगात दी है। इस एयरपोर्ट से खजुराहो और भोपाल के लिए उड़ानें हैं। अब ट्रेन क्रमांक 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 जून से दतिया स्टेशन पर रात 8:20 पर रुकेगी और 8:22 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का दतिया स्टेशन पर 12 जून को रात 12:48 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल में आने वाले दतिया स्टेशन पर पहले गिनीचुनी ट्रेनों का ठहराव होता था मगर अब इस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण धीरे-धीरे ट्रेनों के ठहराव की संख्या बढ़ गई है। इनमें वंदे भारत, ग्वालियर-प्रयागराज, उदयपुर इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस, बरौनी मेल, मालवा एक्सप्रेस, मुंबई सीएसटीएम, दक्षिण एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, महाकौशल एकसप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस और बुंदेलखंड एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें