झांसी। बुधवार को सीएमओ कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि शहरी प्राथमिक केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले के शहरी क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया हैैैैै। इन केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी सप्ताह में छह दिन टीकाकरण होगा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीके निगम ने बताया पुलिया नंबर नौ स्थित स्वास्थ्य केंद्र, सिद्धेश्वर, इमलीपुरा, सीपरी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने बताया कि अब लाभार्थी घर बैठक ही आरोग्य सेतु व cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। एक मोबाइल से सिर्फ चार लोगों का ही पंजीकरण होगा। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण निशुल्क होगा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा मौजूद रहीं।
60 साल से ऊपर और 45 साल से अधिक को-मोर्बिड लाभार्थियों के साथ ही छूटे हुए कर्मचारी व फ्रंट लाइन वर्कर भी टीकाकरण करा सकते हैं।
यह दस्तावेज है आवश्यक
पंजीकरण के लिए 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य कोई फोटो आईडी अनिवार्य है। वहीं 45 साल से 49 साल तक के को-मोर्बिड लाभार्थी को पहचान पत्र के साथ ही चिकित्सक द्वारा लिखित पत्र भी आवश्यक होगा।
जिले में मिला एक कोरोना संक्रमित
झांसी। बुधवार को 2330 मरीजों के सैंपल लिए गए। जिसमें जिले में कोरोना संक्रमण का एक सिर्फ एक ही मरीज मिला है। जिसके चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10464 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 28 है।