फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब चार साल में करें स्नातक के साथ बीएड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब बीए-बीएड और बीएससी बीएड कोर्स शुरू होगा। नेशनल काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एनसीटीई) ने बीयू में ये कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद छात्र-छात्राएं स्नातक के साथ बीएड चार साल में ही कर सकेंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत देश के 50 उच्च शिक्षा संस्थानों में बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स शुरू होना है। बीयू में ये कोर्स शुरू करने के लिए एनसीटीई की टीम ने एक दिसंबर को शिक्षा संस्थान का ऑनलाइन निरीक्षण किया था। बिल्डिंग समेत सबकुछ ठीक मिलने पर यहां दोनों कोर्स शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी। इन दोनों पाठ्यक्रमों में 50-50 सीटें होंगी। जुलाई 2023 सत्र से इन कोर्सों में प्रवेश शुरू होगा। इसके लिए शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। बताया गया कि अभी बीएड में प्रवेश के लिए स्नातक पास होना जरूरी है। इसकी अवधि दो वर्ष की है। मगर बीए-बीएड व बीएससी-बीएड कोर्स की अवधि चार साल की है। इसमें 12वीं के बाद छात्रों को सीधे प्रवेश मिलेगा। कला वर्ग के छात्र बीए-बीएड में प्रवेश ले सकेंगे और विज्ञान वर्ग के बीएससी-बीएड में। जानकारों का कहना है कि इससे उन छात्रों को फायदा होगा, जो शिक्षक बनना चाहते हैं। क्योंकि, 12वीं के बाद बीएड करने से उनका एक साल बच जाएगा। वे स्नातक भी हो जाएंगे और बीएड भी कर लेंगे। जबकि, पहले स्नातक और फिर बीएड करने में पांच साल लग जाते हैं।
जुलाई 2023 से शिक्षा संस्थान में छात्र-छात्राएं बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में भी प्रवेश ले सकेंगे। एनसीटीई ने ये कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। दोनों ही कोर्सों में 50-50 सीटें होंगी। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें