झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इलाइट चौराहे पर पाकिस्तान और बिलावल का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान विधायक रवि शर्मा ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे देश के प्रधानमंत्री के बारे में गलत बात कहेगा तो उसे अंजाम भुगताना पड़ेगा। पूरे विश्व के सामने पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है कि ये आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जब पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर बेनकाब किया तो उसके विदेश मंत्री ने एक शर्मनाक बयान दे दिया। इस दौरान मेयर रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, किरण वर्मा, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, अमित जादौन, संजीव अग्रवाल, चित्रा सिंह, लखन कुशवाहा, प्रियांशु डे, अंकुर दीक्षित, सौरभ मिश्रा, विकास कुशवाहा, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।