फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 24 घंटे में देनी होगी सीटी स्कैन व एमआरआई की रिपोर्ट

Sun, 27 Apr 2025 01:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा समय लगने पर डॉक्टर को देना होगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक्सरे, सीटी स्कैन व एमआरआई की रिपोर्ट 24 घंटे में दी जाए। ज्यादा समय लगने पर संबंधित डॉक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई होगी। यह आदेश शनिवार को एसआईसी एवं रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन माहुर ने जारी कर दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे की प्लेट रोगी को थमा दी जाती है मगर रिपोर्ट देने में देरी होती है। वहीं, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्ट चार-पांच दिन में भी नहीं मिलती है, जिससे रोगी परेशान होते रहते हैं। विभागाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि एक्सरे व सीटी सेंटर पर सीनियर डॉक्टर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक नियमित बैठेंगे और अपनी देखरेख में जांचें करवाएंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। यही नहीं, शाम को सीनियर डॉक्टर राउंड भी लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में आने वाले रोगियों का वहीं होगा एक्सरे


झांसी। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों का अब इमरजेंसी में ही एक्सरे होगा। यदि कोई ओपीडी में एक्सरे के लिए रोगी को भेजता है, तो इसका कारण ईएमओ को बताना होगा। बताते हैं कि इमरजेंसी में एक्सरे की दो एक्सरे मशीन लगी हुई हैं। फिर भी कुछ रोगियों को एक्सरे के लिए ओपीडी के एक्सरे सेंटर पर भेज दिया जाता है। डॉ. सचिन माहुर ने निर्देश दिए हैं कि इमरजेंसी में आने वाले रोगियों का शत-प्रतिशत एक्सरे इमरजेंसी में ही कराया जाए। यदि किसी का उच्च क्षमता की मशीन से एक्सरे कराना है, तो ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की अनुमति होना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें