फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेशर हार्न और स्टंट करने वालों के अब कैमरे काटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। वाहनों में प्रेशर हार्न समेत सड़क पर स्टंट दिखाने वालों के चौराहों पर लगे कैमरों से चालान काटे जाएंगे। इनकी खास तौर से नगर निगम में बनाए गए कंट्रोल रूप से निगरानी भी की जाएगी। अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने मातहतों को इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने विवेचनाओं के लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए इसे नियत समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास पीआरवी वाहन तैनात करने को कहा। एंटी रोमियो टीम को भी डीआईजी ने सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। मिशन शक्ति को देखते हुए महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों को नियत समय के भीतर गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की तैनाती समेत सुरक्षा इंतजाम रखने को भी कहा। उन्होंने गैंगस्टर समेत पुरस्कार घोषित अपराधियों की भी धरपकड़ में तेजी लाने को कहा। समीक्षा बैठक में एसएसपी राजेश एस समेत ललितपुर एवं जालौन के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें