फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब बीयू और बीआईईटी संयुक्त रूप से करेंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। संयुक्त रूप से शोध के लिए बीयू और बीआईईटी के बीच सोमवार को एमओयू (अनुबंध) हुआ। बीयू सभागार में कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय और बीआईईटी निदेशक प्रो. जेके शर्मा ने ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि इससे अब शोध और नवाचार में नए आयाम स्थापित होंगे।
दोनों संस्थान एक-दूसरे के साथ मिलकर इंजीनियरिंग एवं एप्लाइड साइंस आदि विषयों में शोध एवं नवाचार करेंगे। उद्यमिता और नए उपक्रम लगाने में एक-दूसरे की मदद करेंगे। बीयू के इन्नोवेशन सेंटर, इनक्यूबेशन सेंटर, मीडिया लैब आदि का लाभ बीआईईटी के विद्यार्थी उठा सकेंगे। वहीं, बीआईईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल आदि की कई उन्नत प्रयोगशालाएं हैं, जिनका लाभ बीयू के विद्यार्थियों को मिलेगा।बीयू से इसकी जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपम व्यास एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से जिम्मेदारी प्रोफेसर एनएस बेनीवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीआईईटी के कुलसचिव डॉ. विमल किशोर, बीयू कुलसचिव राजबहादुर, प्रो. आरके सैनी, प्रो. मुन्ना तिवारी, प्रो. विनीत कुमार, प्रो. एनपी यादव, सचिव सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें