झांसी। लापरवाही से कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। कोविड के लिए जरूरी नियम-कायदे का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। कोई जिम्मेदार इन्हें रोकने या फिर टोकने वाला नहीं है। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में जरूरत पड़ने पर सख्ती के निर्देश दे चुके हैं। यही कारण है कि लॉकडाउन खुलने के बाद झांसी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।
सरकार की तरफ से किए गए दो महीने के लॉकडाउन में झांसी में भी कोरोना वायरस पर लगाम लगी हुई थी। झांसी में कोरोना का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद से 31 मई तक चले लॉकडाउन में कोरोना संक्रमितों की संख्या महज 37 ही पहुंच पाई। तब तक झांसी में कोरोना की रफ्तार सुस्त थी लेकिन एक जून से जैसे ही लॉकडाउन खुला वैसे ही संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा। पिछले 25 दिनों में संक्रमितों की संख्या तीन गुनी हो गई है। इसका बड़ा कारण सख्ती नहीं होना है। वहीं, शासन की ओर से कोविड को लेकर जारी जरूरी निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा है। स्थिति ये है कि बड़ाबाजार में सब्जी विक्रेता, फुटपाथ दुकानदार समेत अधिकांश लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी दुकानों में भी लोगों का जमघट लगा हुआ है, जबकि सिर्फ पांच लोगों को ही एक साथ दुकान में जाने की अनुमति दी गई थी। कई दुकानों में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था नहीं है।
मानिक चौक की मोबाइल वाली गली में भारी भीड़ जमा होती है। यहां लोग एक-दूसरे से सटकर निकलते हैं। इसी तरह, चंद्रशेखर आजाद तिराहा, सराफा बाजार, बजाजा बाजार, खत्रीयाना, मजदूर वाली गली, मालिनों का चौराहा, पंचकुइयां, सुभाषगंज, अंदर ओरछा गेट, बाहर ओरछा गेट, छनियापुरा, तलैया मुहल्ला, खुशीपुरा, अंबेडकर तिराहा, नंदनपुरा तिराहा, हाट का मैदान, सीपरी बाजार के सुभाष मार्केट, आर्यकन्या तिराहा, टंडन मार्ग, रसबिहार तिराहा समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों जैसे इलाइट चौराहे की तिलक मार्केट से जीवनशाह तिराहा जाने वाले मार्ग, मिनर्वा चौराहे से न्यू रोड जाने वाले रास्ते पर भी भीड़भाड़ रहती है।
...चलो कुछ चटपटा हो जाए
कोरोना महामारी में भी लोग अपनी जान जोखिम में डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। खुलेआम लोगों को पानी के बतासे से लेकर समोसे, चाट खाते देखा जा सकता है। इसके अलावा फास्ट फूड की दुकानों पर भी लोगों का जमावड़ा लग रहा है। चाय की चुस्कियां भी खूब ले रहे हैं। यही सब हालात झांसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ाने में अहम साबित हो रहे हैं। सरकार ने लोगों को वायरस से बचाने के लिए लॉकडाउन कर दिया लेकिन अनलॉक में जनता सरकार के मंसूबों पर ही पानी फेरने में लगे हैं।
ये दिए सीएम ने निर्देश
लखनऊ में बीते 20 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में ऑनलाइन व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अनलॉक के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। कहीं पर भी भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है, जो लोग कोविड के लिए आवश्यक निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। अब लोगों को भी बेहद सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। - राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
नगर में दिन पर दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं कुछ लोगों की मौतें भी हो रही हैं । फिर भी लोग इस म?