फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब स्कूलों में भी बनाएं जाएंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में करना होगा आवेदन, विद्यालय में कैंप लगाकर बनाए जाएंगे कार्ड
विज्ञापन

बच्चों और अभिभावकों को मिलेगी राहत, अपडेट कराने के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। अब स्कूलों में ही छात्रों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए संबंधित स्कूल को नजदीकी मुख्य डाकघर में एक प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद डाक विभाग की टीम यहां पहुंचकर आधार संबंधित कार्य करेगी।
आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए सेंटरों पर मारामारी रहती है। खासकर बच्चों के आधार अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो और पता को लेकर अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। कई बच्चों के आधार लंबे समय तक अपडेट नहीं हो पाते थे, जिससे सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति में भी दिक्कतें सामने आती थीं। इसे देखते हुए अब डाक विभाग की ओर से स्कूल में ही कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत स्कूल को पास के मुख्य डाकघर में आवेदन करना होगा। इसके बाद टीम यहां पहुंचकर जांच करेगी। इसके बाद निर्धारित तिथि पर आधार पंजीकरण से संबंधित पूरा सिस्टम (उपकरण, सॉफ्टवेयर, मशीनें) स्थापित कर आधार बनवाने और अपडेट कराने का कार्य होगा। स्कूल में यह सुविधा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी।


ये है उद्देश्य
डाक विभाग की ओर से स्कूल में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा के पीछे उद्देश्य स्कूली बच्चों के शत-प्रतिशत वैध आधार कार्ड होना है। कई सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं, बैंक खाते खोलने, और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है। इस पहल से शिक्षा के अधिकार और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

बॉक्स में -
निशुल्क रहेगी पूरी व्यवस्था
डाक विभाग की ओर से स्कूल में आधार कार्ड कैंप लगाने में किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सेटअप भी यहां विभाग मुफ्त में उपयोग होगा लेकिन जिस स्कूल को यह सुविधा चाहिए, वह इस सिस्टम को डाकघर से स्कूल और स्कूल से डाकघर तक आने जाने का शुल्क खुद ही वहन करना होगा।
विज्ञापन



वर्जन -
- स्कूलों में डाकघर के माध्यम से कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने की योजना शुरू की गई है। स्कूल को डाकघर में आवेदन करना होगा। इसके बाद टीम जाकर जायजा लेगी और फिर सेट लगाकर कार्ड बनवाने और अपडेट किए जाने का कार्य किया जाएगा। - वरुण मिश्रा, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें