फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बैठक में न आने पर प्रशिक्षण प्रदाता को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को जिला कौशल समिति के सदस्यों और प्रशिक्षण प्रदाताओं की बैठक हुई। इसमें उपस्थित न रहने पर सीडीओ ने प्रशिक्षण प्रदाता मोजैक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा कि समस्त प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसी नियत समय में अपने बैच पूर्ण करें। इस दरम्यान आरआरएस सिक्योरिटी सर्विस, प्रतिभा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और भगवती लुब्रीकेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लक्ष्य पूरा न करने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा, अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए। मौके पर जिला समन्वयक एसके श्रीवास्तव, डीआईओएस रति वर्मा, एमआईएस मैनेजर आदर्श श्रीवास्तव, नीरज कुमार यादव, डीपीएम कीर्ति लता गौर, आईटीआई प्रधानाचार्य रमेश चंद्रा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें