झांसी। होटलों में इस्तेमाल हो रही लकड़ी वाले तंदूर से वायु प्रदूषण और धुआं हो रहा है। नगर निगम ने इलाइट चौराहा के होटल संचालकों को नोटिस जारी किया है। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सभी होटल संचालकों से कहा गया है कि लकड़ी तंदूर का उपयोग बंद कर दें। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सात दिन का समय भी दिया गया है। इसके बाद जुर्माना लगाते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि लकड़ी वाला तंदूर बंद नहीं किया गया तो दुकान का आवंटन भी निरस्त कर दिया जाएगा। ब्यूरो