फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों का नहीं छिनेगा व्यापार, मिलेगी दूसरी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के बड़ा बाजार और मानिक चौक से पटरी दुकानदारों को हटाए जाने के मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बृहस्पतिवार को महापौर और नगर आयुक्त ने पटरी दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने पटरी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनका समायोजन दूसरी जगह किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम में हुई बैठक के दौरान बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटरी दुकानदारों को नहीं हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को पथ विक्रेता नियमावली का पालन करना चाहिए। विस्थापन से पहले पटरी दुकानदारों का समायोजन करना चाहिए। इस मौके पर मेयर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि पटरी दुकानदार सूची बनाकर दें, ताकि उनको समयोजित किया जा सके। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अरुण कुमार गुप्त, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, पार्षद निर्दोष अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, नईम मंसूरी, अज्जू खान, राजेश अग्रवाल, राजू, आमिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें