फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद की तस्दीक नहीं, रमजान कल से

विज्ञापन
ramjan news jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। रमजानुल मुबारक के चांद की तस्दीक रविवार को नहीं हो सकी। इसलिए अब रमजान का पहला रोजा मंगलवार को रखा जाएगा। हालांकि रमजान में पढ़ी जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज सोमवार को मस्जिदों और अन्य स्थानों पर अदा की जाएगी। इसके लिए मस्जिद कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है।  
विज्ञापन

रविवार को माहे रमजान के चांद का दीदार करने के लिए शहर भर की मुस्लिम बस्तियों में लोग मगरिब की नमाज के बाद छतों पर जाकर आसमान में चांद को तलाशते नजर आए। देर रात तक चांद का दीदार नहीं होेने पर रुइय्यते हिलाल कमेटी ने फैसला लेते हुए बताया की चांद नजर नहीं आने पर रमजान का पहला रोजा मंगलवार को होगा। चांद के दीदार के साथ ही शहर की मस्जिदों व अन्य जगहों पर रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह की शुरुआत हो जाती है। वहीं अगले दिन माहे रमजान का पहला रोजा होगा। रविवार को चांद देखने की उम्मीद के चलते शहर भर में लोग चांद को खोजते नजर आए लेकिन शहर में कही भी चांद दिखाई नहीं दिया। गंधीगर टपरा स्थित बिसाती बाजार मस्जिद में रुइय्यते हिलाल कमेटी के लोग देर रात तक चांद की तस्दीक के लिए लोगों का इंतजार करते रहे। कमेटी ने बताया की शहर भर में कहीं से भी चांद की तस्दीक नहीं होने पर माहे रमजान क ा पहला रोजा मंगलवार को होगा। हिलाल कमेटी की बैठक में मौलाना आमिल, मुफ्ती साबिर कासमी, मौलाना फखरुद्दीन, मुसर्रत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें