फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी श्रमिकों का न हो उत्पीड़न

विज्ञापन
कमिश्नरी में बैठक लेते मंडलायुक्‍त सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। आदिवासी श्रमिकों का उत्पीड़न न हो। उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनकी मजदूरी को 1340 रुपये प्रति मानक बोरा के दर से भुगतान किया जाए। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर जागरुक किया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने आयुक्त सभागार में वन निगम द्वारा तेंदू पत्ता संग्रहण दर निर्धारण की बैठक में दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि शासन ने सरकारी वनों से तेंदू पत्ता संग्रहण करने वाले श्रमिकों को प्रति मानक बोरा 1340 रुपये किये जाने की सहमति दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में दर 1220 रुपया प्रति मानक बोरा थी। निजी उत्पादकों को देय राशि क्रय मूल्य प्रति मानक बोरा 1350 रुपया बढ़ाया गया। श्रमिकों को बढ़ाई गई धनराशि का भुगतान अवश्य सुनिश्चित हो। यदि भुगतान में गड़बड़ी पाई जाती है, तो कार्यवाही की जाएगी। एके सिंह वन संरक्षक, क्षेत्रीय निदेशक बुंदेलखंड वृत्त झांसी ने बताया कि तेंदू पत्ता के संग्रहण का कार्य झांसी मंडल के ललितपुर में होता है। जो स्थानीय गरीब आदिवासियों एवं ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। जो भी तेंदू पत्ता टूटेगा, उसे सरकार को ही देना होगा। एक बोरा में 1000 गड्डियां तथा एक गड्डी में बीड़ी बनाने योग्य 50 पत्ते होते हैं। पत्ते तोड़ने का कार्य 15 से 20 दिन की अवधि में ही किया जाता है। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्रा, प्रभागीय निदेशक वन प्रभाग ललितपुर डीएन सिंह, प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक महाराज सिंह पाल, तेंदू पत्ता व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि नरोत्तम अग्रवाल, ललितपुर रविंद्र कुमार जैन अलया मौजूद रहे।
------------
कमिश्नर से व्यापारियों ने की बाजार खोले जाने की मांग
झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा से मिला। व्यापारियों ने कहा कि मंडल के तीनों जिलों में बाजार खोले जाने की अनुमति दी जाए। 40 दिनों के लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से व्यापारियों पर कर और कर्मचारियों के वेतन का बोझ है। आवश्यकता को देखते हुए स्टेशनरी, इलैक्ट्रिकल्स, सीमेंट, लोहा, गिट्टी, बालू, ईंट बिक्री करने की अनुमति दी जाए। इस मौके पर संजय सर्राफ, पंकज शुक्ला, अर्जुन सिंह, अंकुर बट्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें