फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद भी सिंचाई विभाग के लिपिक पर दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर एवं आईजीआरएस पर शिकायत के दस दिन बाद भी पुलिस सिंचाई विभाग के लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। पीड़िता ने कई जगह गुहार लगाई लेकिन, उसका कहना है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने तीन सितंबर को सीपरी बाजार पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके साथ सिंचाई विभाग में कार्यरत लिपिक ने दुष्कर्म किया। आरोपी 29 अगस्त को उसे एक मीटिंग में शामिल होने की बात कहकर पहूंज बांध स्थित गेस्ट हाउस में लेकर गया। यहां आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। एसएसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए उसने बताया कि तहरीर देने के बाद से आरोपी लगातार उसे धमका रहा है। सिंचाई विभाग में वह प्रभावशाली पद पर है। इस वजह से पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें