डीजे के साथ ही रामू निवासी वार्ड नंबर दस का पुत्र हरसू (8) भी चल रहा था।डांस करते-करते वह डीजे वाहन की चपेट में आ गया लेकिन, डीजे की तेज आवाज होने की वजह से उसकी चीख अन्य लोग सुन नहीं सके ।
झांसी में ओरछा में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को मोहल्ले के लोग गणेश विसर्जन के लिए गए थे। मोहल्ले के बच्चे एवं आसपास के लोग डांस कर रहे थे। डीजे के साथ ही रामू निवासी वार्ड नंबर दस का पुत्र हरसू (8) भी चल रहा था।
विज्ञापन
डांस करते-करते वह डीजे वाहन की चपेट में आ गया लेकिन, डीजे की तेज आवाज होने की वजह से उसकी चीख अन्य लोग सुन नहीं सके । डीजे उसके ऊपर से गुजर गया। हरसू को घायल देखकर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। संवाद