फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी कर्मचारियों को भी नहीं

Fri, 05 Jun 2015 01:30 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दिनों विकास भवन में हुई विभागीय दक्षता ज्ञान परीक्षा ने कर्मचारियों के ज्ञान की कलई खोल कर रख दी है। अधिकांश कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने पिछले दिनों  विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की विभागीय योजनाओं की जानकारी की परीक्षा ली। दक्षता ज्ञान परीक्षा में 195 कर्मचारियों के सापेक्ष 172 ने परीक्षा दी। 23 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में आशु लिपिक संवर्ग द्वितीय में विश्वनाथ शर्मा ने 71  प्रतिशत अंक व विभागीय संवर्ग में नेडा जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने सौ में सौ अंक हासिल किए। वहीं लेखा संवर्ग में सहायक लेखाकार मनोज सहारिया ने 59 प्रतिशत, सहायक लेखाकार महेंद्र कुमार ने 53.57 प्रतिशत, विकास खंड बड़ागांव के शिशुपाल सिंह ने 48.26 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।  समाज कल्याण विभाग के सुपर वाइजर वीडी दिवाकर ने व राम शरण शर्मा ने 69  प्रतिशत, सामान्य संवर्ग में वरिष्ठ सहायक राम प्रकाश बुधौलिया ने 60 प्रतिशत, पंचायत विभाग के प्रधान सहायक राम बाबू खरे ने 54 प्रतिशत, जिला कार्यक्रम विभाग के प्रधान सहायक ए के तिवारी ने 51 प्रतिशत अंक हासिल किए। बाकी का परीक्षा परिणाम और भी खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें