फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से नामांकन, मतदाता सूची की नहीं मिल रही प्रमाणिक कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावोें के लिए कल से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक पर ही नामांकन होंगे जबकि जिपं सदस्य का नामांकन एडीएम वित्त की कोर्ट में होगा। वहीं, कई जगहों पर उम्मीदवारों को मतदाता सूची की प्रमाणिक कॉपी नहीं मिल पा रही। इस वजह से उम्मीदवार काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बबीना ब्लॉक में मतदाता सूची न मिलने की शिकायत की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूली जा रही। कई उम्मीदवारोें को कॉपी भी नहीं दी जा रही। इसको लेकर कई उम्मीदवारों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अधिकारियों ने इससे इंकार किया है। उनका कहना है कि मतदाता सूची निर्धारित मूल्य लेकर ही दी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ शनिवार से आरंभ हो रहे नामांकन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। ब्लॉकों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन को देखते हुए यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉकों में नामांकन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नामांकन के दौरान सख्ती बरतने का फैसला किया गया है। नामांकन के दौरान सिर्फ उम्मीदवार एवं उसके प्रस्तावक को ही भीतर जाने की इजाजत होगी। उम्मीदवार के मौजूद न होने की दशा में उसके अभिकर्ता के साथ एक प्रस्तावक भीतर जा सकेंगे। बिना मॉस्क लगाए कोई भी उम्मीदवार नामांकन करने भीतर नहीं जा सकेगा। नामांकन कमरे के भीतर सैनिटाइजर एवं साबुन की भी व्यवस्था की जा रही है। कलक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह बल्लियां लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें