फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने फोन पर महिला फरियादियों से पूछी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस महिला थाने का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आंगतुक रजिस्टर पर दर्ज शिकायतों को देखा। इसके बाद पीड़ित महिलाओं से फोन कर जानकारी ली। तीन महिला फरियादियों से महिला पुलिस थाने की कार्यप्रणाली भी पूछी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने थाने का शिकायती रजिस्टर जांचा। रजिस्टर पर एक महिला फरियादी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रजिस्टर पर दर्ज मोबाइल नंबर से उन्होंने महिला से बात की। जहां उसने अपनी समस्या को बताया। कार्रवाई के लिए उनको थाने बुलाया गया। वहीं, मऊरानीपुर की रहने वाली एक पत्नी की शिकायत थी कि पति तलाक देना चाहता है। इस पर उन्होंने पीड़िता से बात कर जानकारी ली, जहां वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट थीं। इसके बाद उन्होंने थाने पर दर्ज होने वाली शिकायतों की भी जानकारी ली। इसके बाद थाने मेें महिला सिपाहियों की बैठक लेते हुए मिशन शक्ति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली हर महिला फरियादी के साथ सलीके से पेश आएं। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार पी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें