फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विधानसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू ढंग से कराने के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान को जनशक्ति प्रबंधन और मतदाता जागरूकता (स्वीप) गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है। जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह प्रशिक्षण कार्यों के नोडल अधिकारी होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर यादव को सामग्री प्रबंधन और अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार को परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार कानून-व्यवस्था, सुरक्षा योजना, आदर्श आचार संहिता और मतदाता सूची से संबंधित कार्य देखेंगे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन को आईटी और साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार ईवीएम प्रबंधन के नोडल अधिकारी होंगे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी राहुल यादव चुनाव खर्च की निगरानी करेंगे। उप निदेशक अख्तर हुसैन मतपत्र और पोस्टल बैलेट की व्यवस्था देखेंगे। जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर दयाल को मीडिया प्रबंधन, जबकि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शिव नारायण त्रिपाठी को कम्यूनिकेशन प्लान की जिम्मेदारी दी गई है। उपायुक्त रमेश कुमार यादव शिकायतों के निस्तारण और हेल्पलाइन की व्यवस्था देखेंगे। अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार कुशवाहा को ऑब्जर्वर संबंधी व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्वाचन अवधि में सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय और अपेक्षित सहयोग बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव का कार्यक्रम जारी, आचार संहिता लागू
क्रासर
29 सितंबर को जारी होगी नामांकन की अधिसूचना, 6 अक्तूबर तक नामांकन और 23 अक्तूबर को मतदान

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम जारी होते ही निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ललितपुर भी इस निर्वाचन क्षेत्र में शामिल होने के कारण यहां भी आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि नाम निर्देशन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी और निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

यह सीट मान सिंह यादव का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त होने के कारण रिक्त हुई है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों, संस्थाओं और अन्य संबंधित पक्षों से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें