फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में पानी नहीं, मुहल्लेवासी परेशान

Mon, 24 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water peoblem - फोटो : demo
विज्ञापन
मुहल्ला भैरों खिड़की के निवासी शौचालय में पानी नहीं होने के कारण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की कोशिशें नगर निगम कर रहा है, लेकिन शौचालय में पानी की पाइप लाइन के कनेक्शन की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इससे मुहल्लावासी परेशान हैं।
विज्ञापन

मुहल्ला भैरों खिड़की शहर का पुराना क्षेत्र है। यहां मध्यम वर्गीय लोग निवास करते हैं। यहां के ज्यादातर घरों में शौचालय नहीं है, जिससे लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। समस्या को देखते हुए नगर निगम ने यहां पर ऋषिकुंज स्कूल के पास शौचालय का निर्माण कराया था। शौचालय का उपयोग मुहल्लावासी करते हैं, लेकिन शौचालय के आसपास पानी का कोई इंतजाम नहीं होने से समस्या बढ़ जाती है। करीब तीन माह से जल संस्थान का टैंकर आता था, लेकिन अब वह भी आना बंद हो गया है। इससे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी नहीं होने के कारण शौचालय गंदा हो गया है। अब स्थिति यह है कि मुहल्लेवासी उसमें जाने से कतराने लगे हैं। आसपास घनी बस्ती होने से उन्हें शौच के लिए खुले में करीब एक किलोमीटर जाना पड़ता है, इससे महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है।

ऋषिकुंज स्कूल के आसपास पानी की समस्या है। हैंडपंप में भी पानी नहीं निकला था। आसपास सर्वे भी कराया गया, लेकिन पानी नहीं है। अब पाइप लाइन डालने के लिए जल संस्थान को चिट्ठी लिखी गई है, प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन डाल दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. राकेश बाबू
नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें