महानगर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए कोई सुविधा नहीं है। यात्री प्रतीक्षालय के चारों ओर फैले गंदगी के ढेर के कारण यात्री वहां बैठ नहीं पा रहे हैं और शेडों पर अतिक्रमण हो चुका है। रोडवेज के प्लेटफार्म को छोड़ सभी यात्री शेड पर बैठने के लिए एक बैंच तक नहीं है। स्थिति यह है कि यात्रियों को पीने का पानी भी मोल खरीदना पड़ रहा है।
चुनाव से पहले बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया गया था। अतिक्रमण हटने के बाद पुलिस को जिम्मेदारी दी गई थी कि फिर से कब्जे न हों, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण यहां फिर से लोगों ने कब्जे जमा लिए हैं। नवनिर्मित यात्री शेड के नीचे खाने पीने की वस्तुओं क ी दुकानें खुल गई हैं। बसों के आडे़ तिरछे खडे़ होने से यात्रियों को पता ही नहीं चलता कि यात्री प्रतीक्षालय कहा है। जैसे तैसे कोई वहां पहुंच भी जाए तो वहां फैली गंदगी के कारण आने वाली बदबू की वजह से टिक नहीं पाता है।
पांच रुपये में भरवाई बोतल
पांच रुपये में पानी की बोतल भरवाई है। रोडवेज के स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब है और उसकी टंकी से आ रहा पानी गरम है। यात्री प्रतीक्षालय कहा पर है, यह पता नहीं है।
चंद्रवती, यात्री
बैठने को नहीं है जगह
यात्री प्रतीक्षालय पर चारों ओर गंदगी फै ली पड़ी है। लगभग सभी यात्री शैडों पर बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है। लू में बैठने क ो मजबूर होना पड़ा है।
कमल, यात्री
अभी नहीं हट पाएगी गंदगी और अतिक्रमण
पिछडे़ वर्ग के रैपिड सर्वे का काम चल रहा है। इसके निपटने के बाद बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रतीक्षालय के चारों ओर फैली भी गंदगी हटाई जाएगी।
केशव प्रसाद संपत्ति अधिकारी नगर निगम