फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्जन नहीं, टल रहे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में सर्जनों का जबरदस्त टोटा बना हुआ है। एकमात्र सर्जन रहे पूर्व सीएमएस सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सर्जन का काम देख रहीं सीएचसी पर कार्यरत एक चिकित्सक भी छुट्टी पर चली गई हैं। उनकी जगह सीएचसी से ही दूसरे डॉक्टर को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उनकी तीन दिन ड्यूटी जिला अस्पताल तो तीन दिन सीएचसी पर रहती है। ऐसे में मरीजों को अपनी बारी के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थायी सर्जन के तौर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता कार्यरत थे। तीन-चार महीने पूर्व वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मौजूदा समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक को जिला अस्पताल में बतौर सर्जन अतिरिक्त कार्यभार दे रखा था लेकिन कुछ दिनों से वह छुट्टी पर चली गई हैं। अब फिर से सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर को जिला अस्पताल में सर्जरी करने के लिए तैनात किया गया है। हालांकि, यह सप्ताह में सिर्फ तीन दिन जिला अस्पताल और तीन दिन सीएचसी में रहते हैं। अस्पताल में कोई भी स्थायी डॉक्टर न होने का खामियाजा सीधे मरीजों को उठाना पड़ रहा है। दर्द से कराहते हुए मरीज अस्पताल में कई दिनों तक पड़े रहकर सर्जरी का इंतजार करते रहते हैं या फिर रेफर कराकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन..
सर्जन की कमी दूर करने के लिए कई डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए गए हैं। संभावना है कि जल्द ही संविदा पर दो सर्जन जिला अस्पताल को मिल जाएंगे।
- डॉ. रजनी जसौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें