फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ बढ़ा रहे कूड़े के ढेर व गंदगी

विज्ञापन
सीपरी बाजार के रक्शा मार्ग ओवरब्रिज के पास लगा कूड़े का ढेर कई महिनों से नहीं उठाया गया है। अमर उज
विज्ञापन
झांसी। एक ओर जहां देश में कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर पहल कर रही है। वहीं, महानगर में नगर निगम कोरोना वायरस को लेकर बिल्कुल भी संजीदा नहीं है। महानगर की सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। आलम यह है कि बाजारों में कूड़े के ढेर और गंदगी लोगों में कोरोना का खौफ पैदा कर रहे हैं। कई बार लोग नगर निगम में शिकायतें भी कर चुके हैं, लेकिन कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था की पड़ताल की, तो जगह-जगह लोग बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताते नजर आए।
विज्ञापन

तस्वीर एक
स्थान:- सुभाषगंज
दोपहर 12.30 बजे
शहर का प्रमुख किराना बाजार सुभाषगंज में सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां किराने का सामान खरीदने लोग सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़े के ढेर के पास बना सार्वजनिक शौचालय भी बदहाल है।
तस्वीर दो
स्थान= सागर गेट खिड़की
दोपहर एक बजे
शहर के प्रमुख रिहायशी इलाके सागर गेट खिड़की का हाल भी ऐसा ही है। यहां एक प्लॉट में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने जब कभी आती है और ऊपर से कूड़ा लेकर चली जाती है, लेकिन पूरे प्लॉट को कभी साफ नहीं किया गया।
विज्ञापन

तस्वीर तीन
स्थान: गल्ला मंडी के सामने
दोपहर 1.30 बजे
महानगर में गल्ला मंडी के सामने भी कूड़े और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां पूरे दिन अपनी उपज बेचने किसान पहुंचते हैं। सब्जी मंडी में भी लोगों और किसानों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन लोगों की सेहत से बेपरवाह नगर निगम ने यहां से कूड़ा उठाने की पहल नहीं की है।
विज्ञापन

लोग कहते हैं
नगर निगम की ओर से सफाई को लेकर पहल नहीं की जाती। सागर गेट पर नाला भरा पड़ा है।- संजीव अग्रवाल
नाले का पानी सड़क पर बहता है। कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर निगम इसके लिए बिल्कुल संजीदा नहीं है।- लव अग्रवाल
सागर गेट पर हनुमान मंदिर के पास नाले की सफाई नहीं होती। इससे बदबू उठती है। कूड़े के ढेर लगते हैं।- विनोद कुमार
कूड़ा उठाने के लिए कोई आता नहीं है। कोरोना वायरस को लेकर सफाई बहुत जरूरी है। नगर निगम को ध्यान देना चाहिए।- क्रांति साहू
बाजारों में कूड़ा पड़ा रहता है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। सागर गेट पर तो बुरा हाल है।- निशी अग्रवाल
शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर निगम के कर्मचारी कभी सफाई करने नहीं आते हैं। दिक्कत होती है। - गीता साहू
सफाई व्यवस्था को लेकर कोई पहल नहीं की जाती। इससे दिक्कत बढ़ रही है। कूड़ा उठाया नहीं जाता है। - साहिल सभरवाल
गल्ला मंडी और सुभाष गंज समेत तमाम क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर निगम कुछ नहीं करता। - जमीर खान
नगर निगम सफाई के दावे बहुत करता है, लेकिन सागर गेट खिड़की से कभी कूड़ा नहीं उठाया जाता है। - मोइन खान
प्लॉट में कूड़ा पड़ा रहता है। बदबू उठती है और मच्छर पनप रहे हैं। इसके लिए कोई कुछ नहीं करता। - मोहम्मद तौसीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें